अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान 2025 के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन
हाथरस । राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की उद्वारक, आदर्श शासिका शक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान 2025 के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मा0 मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन/प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मंच पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर एवं पट्का पहनाकर किया गया।
मा० मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य मा0 विधायकगण/जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्याबाई होलकर के छविचित्र पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन, त्याग, सेवा और नेतृत्व गुणों को रेखांकित करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अहिल्याबाई होलकर जी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, देवी अहिल्याबाई होल्कर ने ही बाबा विश्वनाथ के मंदिर को वर्तमान स्वरूप देने का काम किया था। राजतंत्र में लोकतंत्र की चेतना से दीप्त राजमाता का शासन काल आज भी स्वराज और सुशासन के लिए एक आदर्श मानक है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की नीति, नीयत, निर्णय और नेतृत्व में राष्ट्रीय चिंतन, राष्ट्रीय दृष्टि और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ का भाव सही मायने में दृष्टिगोचित होता है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा।
अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान 2025 के अवसर पर प्रभारी मंत्री, मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों यथा प्रधानाचार्या, सहायक अध्यापिका, सी0एच0ओ0, बी0एच0डब्लू0, पंचायत सहायक, आंगनवाडी कार्यकत्री व स्वयं सहायता समूह संचालिका को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चतुर सिंह एवं मोनिका गौतम ने किया।
इस अवसर पर मा0 एम0एल0सी0 ऋषिपाल सिंह, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाघ्याय, मा0 विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ विरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लाक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, प्रीति चौधरी, मा0 ब्लाक प्रमुख हाथरस पूनम पाण्डेय, मा0 ब्लाक प्रमुख हसायन, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस, मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिंहा, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
————————————————————–