महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मोर्य कल आयेगी हाथरस

हाथरस। मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ०प्र० शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य कल हाथरस आयेंगीं। वह देवी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होंगी एवँ कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगी।
महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य के हाथरस आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। वह सुबह 11:30 बजे हाथरस पहुचेंगी। वह
सेन्ट फॉसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित देवी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके उपरांत वह 12:45 बजे निरीक्षण भवन में रहेगी। यहां पार्टी के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं से बात करेंगी। दोपहर 3 बजे वापस लौटा जायेगी।

error: Content is protected !!