पालिकाध्यक्ष दे रहे हाथरस नगर वासियो को पूर्ण विकसित पार्क का तोहफा

हाथरस। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में दिन रात जुटे पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से शहर की ऐतिहासिक धरोहर तालाब के सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण योजना का आज भूमि पूजन के साथ ही शुभारंभ हो जायेगा। नगर वासियो को पूर्ण विकसित पार्क का तोहफा नगर पालिका सौपेगी।
नगर पालिका परिषद के बोर्ड द्वारा गठन के तत्काल पश्चात तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव पारित कर उस पर कार्यवाही किये जाने का मसौदा तैयार किया गया। उक्त महत्वपूर्ण योजना के शुभारम्भ हेतु आज 5 अगस्त को भूमि पूजन किया जायेगा। तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य 14वा वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से किया जाना है। भूमि पूजन की तैयारियों का निरीक्षण पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा एवं पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा, विवेकानन्द द्वारा किया गया। पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य एक ऐतिहासिक कार्य है। यह स्थान विगत कई वर्षों से अपने विकास के लिए तरस रहा था। नगर पालिका परिषद बोर्ड के गठन के पश्चात इस महत्वपूर्ण स्थल के विकास हेतु प्रस्ताव पास कराया गया तथा समस्त बोर्ड एवं प्रशासननिक अधिकारियों के सहयोग के आज वह दिन है कि हम इसका भूमि पूजन करने जा रहे है। तालाब के सौंदर्यीकरण के भूमि पूजन मार्च के महीने प्रस्तावित था परंतु कोविड 19 जैसी महामारी के कारण लगातार स्थगित होता गया।

error: Content is protected !!