जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं- रूद्रगिरी जी महाराज

सादाबाद। गांव तिल्हू में माता रानी के मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के चौथे दिन कथा वाचक रुद्रगिरी महाराज का भाजपा नेता अरविंद चौधरी व अजीत चौधरी ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कथा व्यास रुद्रगिरी महाराज ने कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। रुद्रगिरी महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। इस दौरान अरविंद चौधरी, अजीत सिंह सत्यवीर सिंह, उदयवीर सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोकेन्द्री देवी, ओंकार सिंह, चन्द्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!