हाथरस।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिकन्द्रराराऊ खण्ड का होली मिलन समारोह उम्मेदपुर में काव्य एव रंगों संग उत्त्साह के साथ मनाया गया अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को रंगोत्सव की बधाई दी। साथ ही उल्लास से फूलों की होली भी खेली गई।
मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविन्द ने कहा कि होली सामाजिक सद्भाव और समरसता का पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्रह्लाद की भक्ति और उसकी सत्यनिष्ठा के कारण भगवान विष्णु ने उन्हें बचाया और होलिका का अंत हुआ। सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह में आपसी नजदीकियां बढ़ती है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक बंधुओं के बीच मेल मिलाप बढ़ता है। होली का त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक और भारतीयता का प्रतीक है। सबको एक रंग में रंग कर प्रेम से जोड़ने का यह त्योहार है। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम के उपरांत कवियों, साहित्यकारों का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देखकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। महेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर सिकन्द्रराराऊ खंड व नगर प्रचारक तुलसीदास , सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , खंड संघ चालक शिवकुमार गाँधी , जिला शारीरिक प्रमुख राजीव पुंढीर, खण्ड कार्यवाह पंकज, सह कार्यवाह शिवसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।