सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी उत्सव

हथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस में मनाया गया माँ सरस्वती प्राकट्योत्सव। आर्य पद्धति से हुआ हवन एवं पूजन, कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, विद्यालय के सभी भैया बहिनों ने हवन में अपनी आहुति दी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
मुख्य यजमान के रूप में पवन शर्मा प्रवक्ता मानिक चंद इंटर कॉलेज एवं जिला बौद्धिक प्रमुख सपत्नी श्रीमती डौली शर्मा रहे। दीप प्रज्ज्वलन एवं हवन पूजन में सुभाष जी आर्य, भानु प्रकाश आर्य, बनवारी लाल गोस्वामी, महेंद्र पाल शर्मा सदस्य साधारण सभा, भवतेन्द्र पाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, मनोज कुमार जी आर्य, महेंद्र चन्द्र तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह ऑडिटर, राजीव कुमार आर्य, मंजू आर्य, गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद सम्मिलित रहे।
प्रबंध समिति सदस्य एवं विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा, प्रबंधक विद्या मंदिर मनोज अग्निहोत्री, प्रबंधक शिशु मन्दिर पुनीत अग्रवाल, विद्या मन्दिर अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा आचार्य एवं दिनेश मिश्रा आचार्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भैया बहिनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस हवन यज्ञ कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यो में चिरंजीलाल, लालू यादव, देवकी नंदन, सतीश सारस्वत, हरेंद्र सोलंकी, कुबेर दत्त, रोहित शर्मा, राम प्रकाश, अशोक, आनंद, अवधेश, पप्पू राम शर्मा, अमित, पवन शर्मा, हरीश, पूनम अग्निहोत्री, तनु शर्मा, दुर्गेश श्रोती, प्रतिमा शर्मा, बीता सिंह आदि सम्मिलित रहे।
उक्त कार्यक्रम की फोटोग्राफ़ी निखिल वर्मा ने की एवं कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

error: Content is protected !!