सांसद ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय बाग बेनीराम पर आज हाथरस लोकसभा के सांसद राजवीर दिलेर ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ एक बैठक की। बैठक में हाथरस की जिला अध्यक्ष गौरव आर्य उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्य आचार्य महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। सांसद राजवीर दिलेर ने बारी-बारी से हाथरस जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया। मंडल अध्यक्षों में मुख्य रूप से हाथरस शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी ,श्री देव दीक्षित ,राजपाल सिंह ,शिव प्रताप सिसोदिया ,हम वीर सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, ध्रुव शर्मा ,अनिल पाराशर, हमवीर प्रधान, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!