हाथरस। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विद्यापति नगर स्थित श्री सुभाष पार्क पर शहर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे आदि नारे लगाए गये।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने कहा कि सुभाष जैसे वीर सपूतों के दम पर अंग्रजों को भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। नेता जी के नाम विख्यात सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की। इसी फ़ौज के दम पर नेता जी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी। उन्होंने देशवासियों को एक नारा दिया तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा। भारत माता के अमर सपूत को सादर नमन। इस अवसर पर निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सैना, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर , किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष दिलीप चौधरी , पूर्व नगर मंत्री अंकित गौड आदि मौजूद रहे।