बाल संस्कार केंद्र नगला सिंगी के बच्चों के साथ स्वामी विवेकानंद की मनाई जयंती

हाथरस। सेवा भारती हाथरस द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र नगला सिंगी के बच्चों को के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी

विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को प्रमुख समाज सेवी और सेवा भारती के सहयोगी श्री श्रवण कुमार अग्रवाल द्वारा गर्म कपड़ो का वितरण किया गया
और पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती डोली माहौर और सेवा भारती के जिलाध्यक्ष श्री ललित किशोर अग्रवाल द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों को बिस्कुट के पैकिट वितरित किये

कार्यक्रम मे सेवा भारती के जिलाध्यक्ष श्री ललित किशोर अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री वास देव माहौर और श्री भँवर सिंह पौरुष जिला मंत्री राजीव कुमार आर्य नगर अनिल कुमार अग्रवाल एवं नगर मन्त्री मुकेश कुमार और बाल संस्कार केंद्र की संचालिका कु नेहा भारती उपस्थिति रहीं

error: Content is protected !!