हाथरस। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राहुल जैन ने हरिगढ़ रोड स्थिति अपने प्रतिष्ठान जैन बैटरी पर पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत एवँ सम्मान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी विभिन्न क्षेत्रों में आवगमन के दौरान उस क्षेत्र में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से रूक कर मिलते रहते है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिगढ़ रोड से गुजरने के दौरान रास्ते मे जैन बैटरी पर रुके। इस फार्म के मालिक और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राहुल जैन है। फार्म पर पहुचने पर राहुल जैन से भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत एव सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मेरे लिये अमूल्य धरोहर है। मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के लिये तन मन धन से साथ हूँ। इस अवसर पर जिला मंत्री हरीश सेंगर ,बूथ अध्यक्ष कपिल खुराना , भूपेंद्र कौशिक ,नयन कमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।