हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रामकिशन के पिताजी के निधन पर लोग उनकर गाँव खेड़ा परसौली पहुँचकर शोक सवेदना व्यक्त कर रहे है। शोक संवेदना व्यक्त करने जाने वालों में भाजपा , आरएसएस के अलावा समाजिक संगठनों के लोग शामिल है।
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने खेड़ा परसौली पहुँचकर शोक सवेदना व्यक्त की। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ,आरएसएस के गो सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर भी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष शारद महेश्वरी , भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ,राज प्रधान ,गौरव प्रधान ,भाजपा मितई मंडल अध्यक्ष नीरेश सिंह ,कृष्णा चौधरी ने भी उनके गाँव के आवास पर पहुँचकर श्रदांजलि अर्पित की। वहीँ आरएसएस के आंवला जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने भी गांव पहुँचकर श्रद्धाजलि अर्पित की। हाथरस के आरएसएस एव भाजपा के काफी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी खेड़ा पारसोली पहुँच रहे है।
बात दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हाथरस के जिला कार्यवाह रामकिशन सिसोदिया अपने पैतृक गांव खेड़ा परसौली में निवास करते है। उनके साथ ही उनके पिताजी निरंजन सिंह भी रहते थे। वह बड़े किसान थे। 15 नवम्बर को अचानक उन्हें बुखार आ गया। चंदपा के ही एक डॉक्टर से उन्हें दवा दिलाई गई। इसके अगले दिन ही जिला कार्यवाह रामकिशन एव उनके पुत्र भी बुखार की चपेट में आ गये। रामकिशन एव उनके बेटा कुछ दिन बाद ठीक हो गये लेकिन निरंजन सिंह की तबियत खराब होती चली गई। उन्हें आगरा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी तबियत में सुधार नही हुआ। बीते 30 नंबम्बर को उन्हेंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निरंजन सिंह के निधन की खबर सुनकर आसपास के गांवों एवँ परिचितों का उनके आवास पर पहुचकर शोक संबेदना व्यक्त कर रहे है। भव्य प्रभात परिवार स्व श्री निरंजन सिंह को श्रद्धाजलि अर्पित करता है।