मेला श्री दाऊजी महाराज में हुई खाटू श्याम भजन संध्या महोत्सव, गायकों ने गाए भजन, बाबा श्याम जी का सजा भव्य दरबार की झांकी

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वही बीती रात दिनांक 19,9,2024 की शाम को मेला पंडाल में श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। भजन संध्या की शुरुआत श्री मान कालीचरन उपाध्याय जी चार रोटी भूखे पेट के नाम रोटी बैंक के संस्थापक जी से हवन पूजा एंव आयोजन का फीता कटवाया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय , राजेश सिंह गुड्डू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। पूजा का आयोजन पंडित आशीष गौड जी ने किया। इसके बाद संयोजक अरुण उपाध्याय सह संयोजक सुनिल अग्रवाल व्यवस्थापक अतुल उपाध्याय हरिओम गोस्वामी रामू दुबे ने अतिथियों का गर्मजोशी से पटका माला मां गंगे की प्रतीक चिन्ह भेंट से सभी का स्वागत किया किया। भजन गायकों ने भक्ति गीतों के माध्यम से कार्यक्रम जीवत किया। बरेली से आए भजन गायक शुभम् शर्मा सहित अन्य गायकों ने खाटू श्याम की भक्ति रचित भजन प्रस्तुत किए। जिससे पूरा वातावरण भक्ति से रगा रहा। विशाल दुबे अंकुर अग्रवाल ने खाटू श्याम की वदना पेश की। इस अवसर पर खाटू श्याम जी की भव्य झांकी भी सजाई गई। भजन संध्या में , सौरभ शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा , विजय ठाकुर,सौरभ सिंघल,अंकित गौड कुनाल वाष्णैय यश वाष्णैय हर्षित वाष्णैय अनुराग वाष्णैय सोमेश शर्मा गोपाल हाथरस विजय रावत भरत वर्मा सागर कुमार आर्यन उपाध्याय अनंत उपाध्याय प्रथम दुबे जयशिव उपाध्याय समेत कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तो की भक्ति का उत्साह बना रहा जिससे माहौल दिव्य हो गया।

error: Content is protected !!