धर्म सम्राट परम पूज्य स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म जयन्ती घर पर मनाये

हाथरस। कोविड़-19के चलते इस वार अखिल भारतीय राम राज्य परिषद व अ० भा० धर्म संघ के संस्थापक धर्म सम्राट परम पूज्य स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म जयन्ती समारोह का कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई दिन वुधवार को सार्वजनिक रुप से ना मना कर अपने अपने घरो पर ही बडे श्रद्धा व भक्तिभाव के मनाये जाने का अनुरोध किया गया है।। उक्त जानकारी जयन्ती समारोह के आयोजक श्री कृष्ण अरोरा काका वाबू ने देते हुये बताया कि धर्म सम्राट परम पूज्य स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म जयन्ती विगत काफी बर्षों से चामड़ गेट गुडिहावाला पेच स्थित स्वामी जी के परम शिष्य देवकी नन्दन डंग के प्रतिष्ठान पर हर बर्ष श्रावण मास, शुक्ल पक्ष द्वितीया को बडे उत्साह व धार्मिक वातावरण के साथ मनाई जाती है। आयोजक श्री कृष्ण अरोरा काका बाबू व संयोजक बृजेश मिश्र ने इस वार कोविड़-19 की शासन-प्रशासन की गाइड़ लाइन के कारण ब्रह्मलीन धर्म सम्राट यतिचक्र चूड़ामणि परम पूज्यपाद स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म जयन्ती दिनांक 22 जुलाई बुधवार को उनके सभी शिष्यों से अपने घरो पर ही श्रद्धाभाव के साथ मनायें की अपील की है।

error: Content is protected !!