सभासदों एवँ पालिका कर्मचारियों ने हर्षउल्लास के साथ मनाया पालिकाध्यक्ष का जन्मदिवस

हाथरस। विकासवादी सोच से नगर को सुंदर एवँ स्वच्छ बनाने वाले जनता के प्रिय पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का जन्मदिवस बढे ही हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। सभासदों ने सुबह पालिकाध्यक्ष को उनके घर पहुच कर फूलमाला पहनाकर एवँ गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी। पालिकाध्यक्ष ने केक काटकर सभासदों को मिठाई खिलाई। वहीँ सायं को नगर पालिका के कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पालिका स्थिति पार्क में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये समारोह का आयोजन किया गया। कर्मचारियों द्वारा फूलमाला पहनाकर एवँ प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की गई और मिठाई बांटी गई।
नगर पालिका के सभासदों ने घर जाकर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को जन्मदिवस की बधाइयाँ दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने केक काटा । सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर बुके भेंट किये। मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की बधाई देते हुये कहा कि हम सभी आपके लम्बी उम्र की कामना करते है। आप सदैव स्वस्थ रहे एवँ प्रशन्न रहें।
इस अवसर पर सभासद प्रमोद शर्मा ,सभासद वीरेंद्र माहौर ,सभासद प्रदीप शर्मा , सभासद नारायण लाल ,सभासद श्री भगवान वर्मा ,सभासद राजेन्द्र गोयल ,सभासद प्रतिनिधि हिमान्शु मिश्र ,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर मौजूद रहे।
नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पालिका स्थिति पार्क में आयोजित जन्मदिवस समारोह में जमकर जश्न मनाया गया। अपने प्रिय अध्यक्ष पर पालिका कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा की और मिठाई बांटी। इस अवसर पर वक्ता के रूप में बोलते हुये गोपाल चतुर्वेदी ने कविता के माध्यम से पालिकाध्यक्ष को राजनीति की बुलंदियों पर पहुँचने की कामना की तो विद्या सागर विकल ने पालिकाध्यक्ष की नेतृत्व एवँ कार्यो की तारीफ करते हुये उन्हें सर्वसमाज का साथी बताया। समारोह को सभासद प्रदीप शर्मा ,सभासद नारायण लाल ,एई डंबर सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पालिका मेरा परिवार है। हम सभी के प्रयासों से अपने इस कार्यकाल में पालिका की क्षवि को सुधारने का कार्य किया है। कोरोना आपदा की इस संकट की घड़ी में जिस तरह पालिका कर्मचारियों ने जो कार्य किया है उसके लिये सभी बधाई के पात्र है। पालिकाध्यक्ष ने नगर को ऊँचाइयों पर पहुचाने की तम्मना भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें मन, सेवाभाव से कार्य करना है। तभी हम अपने शहर को प्रदेश का नंबर वन शहर बनाने में कामयाब होगें।
स्वायत्त एवँ शासन कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पायल चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मनोज गौतम ने किया।
समारोह में संजय अग्रवाल , यशुराज शर्मा , योगेश भारद्वाज , संदीप भार्गव , देवेंद्र कुमार यादव , राजेश सिंह परिहार सहित पालिका के सभी अधिकारी एवँ कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दें कि जनता के लोकप्रिय पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के जन्मदिवस की जैसे ही उनके चाहने वालों को पता चला तो लोगों ने उन्हें फोन करके बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशलमीडिया मीडिया पर भी सुबह से बधाइयां का तांता लग गया। वही लोगों ने घर जाकर उनको जन्मदिवस की बधाइयाँ दी।

error: Content is protected !!