देश की सुरक्षा के लिये भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चौकीदार: रजनीकांत माहेश्वरी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी का हाथरस विधान सभा का वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी रहे। विधानसभा क्षेत्र के पार्टी, मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में लोग जुडे। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कोरोना काल में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।
ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर गरीबों को भोजन पहुंचाया, मास्क आदि का वितरण किया। कोरोना काल के दौरान चीन और पाकिस्तान भारत को आंखें दिखा रहे हैं। उनको चेतावनी देते हुए कहा कि भारत कमजोर नहीं है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चैकीदार बनकर देश की रक्षा का कार्य करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि चांद में तो एक दाग है, लेकिन हाथरस के कार्यकर्ताओं में एक भी दाग नहीं है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ का सत्यापन करें। सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सभी मिलकर कार्य का बंटवारा करें। डिजिटल बुक का निर्माण करें और सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देकर उनके घर-घर जाकर सम्मान कर आएं।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि लगातर वे संगठन के कार्यो में जुटे रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच फोन के माध्यम से हर संभव मदद पहुंचाते रहे हैं। सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता का पूरा ध्यान रखते हैं। तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं। सदर विधयाक हरीशंकर माहौर ने आभार जताया। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पालिाकाध्यक्ष आशीष शर्मा, लालता सासनी चैयरमैन प्रसाद माहौर, रामवीर परमार, डॉ. बंगाली सिंह, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान. महेंद्र सिंह आचार्य, शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी , अविनाश तिवारी, भूरा पहलवान, सुनील गौतम ,दिनेश महौर, रमेश राजपूत, संध्या आर्य ,सभासद प्रदीप शर्मा , हरीश सेंगर, लब्बू पंडित, डौली महौर ,अखिलेश गुप्ता ,धीरेंद्र चौहान , अमन जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!