बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी

हाथरस। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में महिला एवम् बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी Sankalp-HEW क के अंतर्गत 100 days campaign बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर जनपद स्तर पर भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हाथरस में में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह, निराश्रित महिला पेंशन के बारे विस्तार से बताया गया,
वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक मनीषा भारद्वाज ने तीन नए कानूनों के बारे मे जानकारी दी गई साथ ही वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, के प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों की सहायता हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090, की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में स्कूल की वार्डन सुनीता सिंह, मनीषा सिंह, बीनू तोमर एवं ममता आदि शिक्षिकाएं तथा कैलाश चंद उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!