आरएसएस ने किया सामाजिक सद्भावना यज्ञ , समाज की एकता एवँ अखंडता हेतु की कामना

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक सद्भाव गतिविधि द्वारा होली के पाँवन अवसर पर समाज की एकता एवँ अखंडता हेतु सामाजिक सद्भावना यज्ञ किया।
रमनपुर स्थिति संघ कार्यालय मधुकर निकेतन पर होली के पाँवन पर्व के सुअवसर पर प्रातः विधि विधान पूर्वक यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्वान आचार्य दिनेश अग्निहोत्री द्वारा पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के माध्यम से समाज के लोगों के लिये निरोगी ,धन सम्पदाय युक्त एवँ सुखी जीवन की कामना की गई। देश की एकता एवँ अखंडता के साथ देश में शांति एवँ उन्नति की कामना भी की गई। यज्ञ में 1001 आहूतियां दी गई। यज्ञ उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक मुनेंद्र ,जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़ ,जिला सह कार्यवाह आलोक पचौरी , विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल ,जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख चंद्रप्रकाश गुप्ता ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , विभाग योग प्रमुख ,हजारीलाल , विभाग धर्म जागरण प्रमुख अनिल शर्मा ,नगर सह संघचालक धर्मेंद्र सिंह ,नगर कार्यवाह भानु ,नगर सह कार्यवाह टिंकू राना ,महेश दीक्षित , सुनीत आर्य , गौरव प्रधान , शुभम एलानी ,आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!