भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने नगर पदाधिकारियों के साथ एआरटीओ कार्यालय प्रांगण मे किया वृक्षारोपण

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने नगर पदाधिकारियों के साथ एआरटीओ कार्यालय प्रांगण मे वृक्षारोपण किया। उनके साथ एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के कई पौधों का वृक्षारोपण किया।
भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम स्वयं एक वृक्ष लगाने का संकल्प ले एवँ अन्य लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित करें। वृक्ष ही जीवन है वृक्ष ही हमको ऑक्सीजन देते हैं वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है । उन्होंने कहा कि आज जो हम वृक्ष लगाएंगे आगे आने वाली पीढ़ी के लिए वह लाभदायक होगा और सभी को शुद्ध ऑक्सीजन के साथ छाया मिलेगी जिससे जीवन सुखमय होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यही प्रयास है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जा सके लगाएं। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थिति समूह एवँ एआरटीओ कार्यालय के स्टाफ से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। एआरटीओ स्टाफ में मौजूद लोगों में से पप्पू बाबू, राजकुमार भारती, सलीम खान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय अशोक गोला, हरीश सैंगर ,राहुल शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!