हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने हाथरस शहर में होने वाली विशाल जन विश्वास यात्रा जिसकी विशाल जनसभा हाथरस के बागला इंटर कॉलेज में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी होंगे,
वहीं शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी में जानकारी देते हुए यह बताया पूरी हाथरस शहर को भारतीय जनता पार्टी के झंडों से सजा दिया गया है तथा प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के आगे इच्छाअनुसार भाजपा की झंडी लगाएंगे , और हाथरस नगर में निकलने वाली जन विश्वास यात्रा के लिए से जनता से जनसंपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया और कहा कि पूरा माहौल भगवामयी बनाएंगे,अतः क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों से अनुरोध है उक्त जनसभा को सुन लाभ उठाएं एवं जन विश्वास यात्रा के साथ चल भारतीय जनता पार्टी का भरपूर समर्थन करें एवं 2022 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें
जनसंपर्क करने वालों में भाजपा शरद शरद महेश्वरी के साथ मोर मुकुट गुप्ता,शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर, ऋषि कुमार शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, आलोक दुबे ,जितेंद्र वार्ष्णेय,आदि उपस्थित।