नेहरू युवा केन्द्र संगठन से जुडे रहने के लिए युवाओं को किया प्रेरित

हाथरस । युवा मंडल गंठन अभियान का आयोजन चलाया जा रहा है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा एवं लेखा कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती ऊषा सक्सैना के निर्देशन में विकास खंड सासनी में पांच दिवसीय युवा मंडल गठन अभियान चलाया जा रहा है।
ग्राम शाहपुर खुर्द में युवतियों के साथ बैठक कर गांव में पुरानी युवती मंडल को अपडेट कर नयी युवती मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र संगठन से जुडे रहने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया और युवतियों के युवती मंडल के गठन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विकास खंड सासनी की कोरना युवती मंडल की अध्यक्ष रचना ने युवतियों से कहा कि गांव में युवाओं का एक समूह बनाया जा रहा है जिसे युवा मंडल कहेंगे। इसके गठन से आपकों काफी फायदे होंगे। आप अपने समूह के माध्यम से गांव के छोटे मोटे काम स्वयं ही पूरा करवा सकते है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से खेल प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। टीम के सदस्य अर्चना रावत ने कहा कि युवती मंडल एक ऐसा समूह है जिसके माध्यम से हम अपनी समस्याओं का निवारण करा सकते है। एक अकेला आदमी कुछ नहीं कर सकता लेकिन समूह में एकत्रित होकर हम सभी कार्यों को आसानी से कर सकते है।
टीम के सदस्य अर्चना रावत, मौनी रावत, संध्या, शिवानी, कविता, भूरी पायल, डिंपी, सपना, चंचल, स्वाती आदि लोग शामिल थे।

error: Content is protected !!