भाजपा नेता ठाकुर हरीश सेंगर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग भाजपा परिवार से जुड़े

कैलोरा में लगाया सदस्यता कैम्प, कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा परिवार भाजपा परिवार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 80 विधानसभा सिकंदराराऊ के गांव कैलोरा में भाजपा नेता ठाकुर हरीश सेंगर के नेतृत्व में शिविर लगाकर क्षेत्रीय निवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वलन कर एवँ पुष्प अर्पित कर हुआ। लोगों को 7505403403 पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाकर भाजपा परिवार से जोड़ा गया साथ ही भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवँ भाजपा नेता ठाकुर हरीश सेंगर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णय की समाज मे भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। प्रदेश की योगी सरकार में गुंडाराज का अंत हुआ और बेहतर कानून व्यवस्था में आमआदमी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। योगी नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार में शुरू हुये रामराज्य को प्रदेशवासी 2022 में पुनः भाजपा सरकार लाकर अविरल जारी रखेगे।
सदस्यता शिविर में प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह ,जतिन सेंगर ,पारस सेंगर ,प्रमोद सेंगर, अरविन्द सेंगर ,मयंक सेंगर ,पारस ठाकुर ,हेमन्त सेंगर ,प्रमोद सेंगर, जुरेन्द्र सिंह ,हरेन्द्र पाल सिंह, भास्कर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवँ क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!