भाजपा शहराध्यक्ष के प्रयास हुये सफल, हाथरस किला स्टेशन से ही दौड़ी एचएडी ट्रेन

हाथरस। भाजपा शहराध्यक्ष शरद महेष्वरी द्वारा एचएडी ट्रेन को हाथरस किला से संचालन को लेकर लगातार किये प्रयास अन्ततः सफल हो गये।अब हाथरस किला स्टेशन से ही एचएडी ट्रेन चलेगी। यह खबर सुनते ही हाथरस से दिल्ली जाने खुशी से झूम उठे। अब फिर एचएडी पैसेंजर ट्रेन शनिवार से हाथरस किला स्टेशन से ही चलने लगी है जिसका रेल विभाग द्वारा हाथरस जंक्शन से चलने का समय तय निर्धारित हुआ था। यह खुशी दिल्ली जाने वालों के लिए जब लौटी कि एक मार्च को भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने लोगों की समस्याओं को अवगत कराते हुए भारत सरकार रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक लिखित पत्र भेजा था। रेल विभाग ने संज्ञान लेते व लोगों की समस्याओं को देखते हुए छह मार्च से पूर्व की तरह हाथरस किला से चलने के लिए मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शुक्रवार को पत्र भी जारी कर दिया गया। जो हाथरस वासियों के लिए बहुत ही खुशी की बात साबित हुई है।
शनिवार को सुबह 5:55 बजे ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। लोग खुशी खुशी जाते दिखाई दिए। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से शाम को 17:55 बजे लौटेंगी और 22:40 बजे हाथरस किला स्टेशन पर पहुंचेगी।
रेल विभाग ने महामारी के दौर में ट्रेनों पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया था। जो करीब ग्यारह महीने तक पाबंद रहा। अब विभाग नियमानुसार रेलों का संचालन शुरू कर रहा है। उसी क्रम में हाथरस किला से दिल्ली को जाने वाली एचएडी ट्रेन को एक मार्च से चालू किया गया। लेकिन हाथरस वासियों के लिए परेशानी व हैरानी की बात यह रही कि रेल विभाग ने हाथरस किला स्टेशन की बजाय हाथरस जंक्शन स्टेशन से चलाए जाने की मंजूरी दी थी। इसको लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष ने ट्रेन को पूर्व की भाति किला स्टेशन से ही चलाने की माग उठाई थी। रेलवे ने इस माग को मान लिया है।

error: Content is protected !!