उभरता संवरता नया हाथरस बनाकर ही लेंगे दम :आशीष शर्मा,वार्ड 23 के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग का हुआ लोकार्पण

हाथरस। वार्ड 23 में 14 वें वित्त से बने मुंशी गजाधर सिंह मार्ग का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा एवँ सभासद प्रतिनिधि आशीष सेंगर ने पूजा अर्चना के साथ किया। स्थानीय निवासियों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
स्वतंत्रता सैनानी ठाकुर मुंशी गजाधर सिंह के पौत्र संजीव विश्वनावत एवँ सभासद प्रतिनधि आशीष सेंगर ने पालिकाध्यक्ष को भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्वतंत्रता सैनानी ठाकुर मुंशी गजाधर सिंह को याद करते हुये कहा कि जो सपना उन्होंने देखा था उसे पूरा करने जा रहे है।उभरते संवरते नये हाथरस के संकल्प को दोहराते हुये कहा कि हम एक खूबशूरत शहर बनाने की ओर बढ़ रहे इसका श्रेय सभी नागरिकों को जाता है। उन्होंने कहा कि तालाब पर ओवर ब्रिज का निर्माण से जहाँ नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीँ तालाब पर बन रहे खूबशूरत पार्क शहर को चार चांद लगाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि घंटाघर की सुई अब ठहरने वाली नही है। उसी तरह शहर का विकास भी रूकने वाला नही। उन्होंने पटरियों के सौंदर्यीकरण के साथ ग्रीन हाथरस की बात कही। उन्होंने क्षेत्र की जनता से हाथरस को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनपाल सिंह ने की । कार्यक्रम संयोजक समाजिक कार्यकर्ता एवँ सभासद प्रतिनिधि अशीष सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभासद प्रदीप शर्मा ,सभासद नारायण लाल ,सभासद श्रीभगवान वर्मा, हरीश सेंगर, अनिल गुप्ता,अनुज चौधरी ,नवीन सबलोक, शिशुपाल शर्मा ,अमूल श्रीवास्तव , प्रदीप सिंह, राहुल अरोरा, विमल प्रधान, बंटू सिंह, जय कालरा, पवन दीक्षित, राजीव सेंगर आदि थे।

अभूतपूर्व हुआ स्वागत

पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्थानीय निवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक सभासद प्रतिनिधि आशीष सेंगर ने पालिकाध्यक्ष के आगमन के लिये पुष्पपथ बनावाया। पूरे मार्ग पर फूलों से बिछे पथ पर उन्हें डोल नगाड़े बजाते हुए साथ लेकर गये जंहा प्रत्येक घर से निकलकर सभी ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!