युवा महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
हाथरस। अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा जी प्रतिदिन युवाओं को लेकर नित नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहे है उनके द्वारा प्रमुख समाजसेवी गौरव शर्मा जी को अखिल भारतीय युवा महासभा का हाथरस जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागला मार्ग गोपेश्वर महादेव मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा एवं प्रदेश महासचिव उपवेश कौशिक के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर हाथरस जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि गौरव शर्मा के संगठन का जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी, साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि मैं संगठन को मजबूती हर तरीके से प्रदान करूंगा, मेरा उद्देश्य यही है कि जो भी युवा साथी बिखर कर इधर-उधर चले गए उन सबको प्रो कर एक माला बनाकर एक साथ एक मंच पर लाने का कार्य करूंगा। इस मौके पर युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा प्रदेश महासचिव उपवेश कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल दीक्षित, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, अलीगढ़ मंडल संगठन मंत्री निशान्त उपाध्याय, प्रदेश सचिव दीपक भारद्वाज, नगर सचिव मोहित तिवारी, मनीष कुमार पौरुष, अमर चौधरी, आर्य चौधरी, नगर सचिव ऋषि कुमार सिंह, अमन शर्मा, विनय शर्मा तरुण पारासर, आशीष रावत, आशीष शर्मा, भुनेश, लालू पंडित, आदि लोग उपस्थित थे।