हाथरस। सांसद अनूप प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन पर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को लोकसभा क्षेत्र हाथरस के विकास कार्यो को गति प्रदान करने हेतु 9 निर्माण कार्य कराने के सम्बंध में एक पत्र सौपा।
पत्र में सांसद ने क्षेत्र की जनता जनार्दन को बुनियादी सुविधाओं के लिये प्रमुख कार्यो का जिक्र करते हुये आवश्यक बताया है। पत्र में उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिये सिकन्दराराऊ में बस स्टेण्ड का निर्माण कार्य।
सासनी-विजयगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण निर्माण कार्य। जनपद हाथरस की पुरानी सडकों को डी-टू-वाई में सम्मिलित कराकर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना अति आवश्यक है।
जनपद हाथरस में सांसकृतिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक आदि आयोजनों के लिये लगभग 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य।
किसानों की सुविधा के लिये हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भाँति खाद्य आपूर्ति कराया जाना। जनपद हाथरस में सर्किट हाउस का निर्माण कार्य। जनपद हाथरस में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य। जनपद हाथरस में मिनी इण्डस्ट्रीरियल एरिया का निर्माण कार्य। जनपद हाथरस में मेडिकल कालेज का जल्द निर्माण। उन्होंने जनहित में इन निर्माण कार्यो का कराना आवश्यक बताया है।