हाथरस। नगर पालिका हाथरस के विभिन्न वार्डो में ठेकेदार द्वारा किये गये फर्जी रिबोर हैंडपम्प का मामला अपरजिलाधिकारी तक पहुँच गया। भारतीय जनता पार्टी सभासद दल ने नगर पालिका प्रशासन पर रिबोर घोटाले में सलिप्तता के आरोप लगाते हुये एडीएम को शिकायती पत्र सौपा। पत्र में अधिशासी अधिकारी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही नही करने के आरोप भी लगाये गये है। एडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन सभासदों को दिया है।
भारतीय जनता पार्टी सभासद दल ने अपरजिलाधिकारी से मुलाकात कर पालिका में हुये रिबोर घोटाले की शिकायत की। शिकायती पत्र में कहा कि नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा वार्डो में खराब हेंण्डपम्पो को रिबोर करने का ठेका देव कंस्ट्रक्शन को दिया गया। अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक विभिन्न वार्डो में खराब हेण्डपम्पों को रिबोर किया गया है। लेकिन इन हैंडपम्पों को मानकों के अनुसार रिबोर नही किया गया है।
वार्ड 05, वार्ड 07 ,वार्ड 13 , वार्ड 16 ,वार्ड 19 , वार्ड 22 ,वार्ड 23 ,वार्ड 26 सहित अन्य वार्डो में रिबोर किये गये हैंडपम्प कुछ माह बाद ही खराब हो गये जो अभी भी खराब है। नगर पालिका में लिखित एवँ ठेकेदार को भी कई बार मौखिक कहने के बाद भी रिबोर करने के कुछ माह बाद ही खराब हुए हैण्डपम्प ठीक नही किये गये है। हैंडपम्प रिबोर में ठेकेदार द्वारा मनमानी की गई है।
सभासदों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय वार्ड सभासद द्वारा की गई वार्ड में रिबोर हैण्डपम्पों के मांग के अतिरिक्त ठेकेदार द्वारा जालसाजी कर वास्तविक संख्या से अधिक हैंडपम्प को रिबोर दर्शाया गया है। कई वार्डो में हैंडपम्प रिबोर नही किये है लेकिन ठेकेदार द्वारा फर्जी तरीके से उन्हें भी रिबोर दिखाया गया है। रिबोर किये गये हैंडपम्पों को मानकों के अनुसार गहराई में रिबोर नही किया गया है एवँ पाइप भी क़्वालिटी की नही लगाई गई है।
सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही नही करने के आरोप लगाये है। शिकायती पत्र में कहा है कि सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रांक संख्या 018/जुलाई /2020 दिनांक 03-07-2020 शिकायती पत्र सौपा था। जिसमे विभिन्न वार्डो में किये गये रिबोर हेण्डपम्पों की स्थलीय जांच कराकर वार्ड के अनुसार वास्तविक रिबोर हैंडपम्पों की संख्या की जांच व रिबोर मानकों की जांच कराने की मांग की गई थी एवँ खराब हैण्डपम्पों को ठीक नही करने एवं गुड़वत्ता पूर्ण कार्य नही करने के कारण ठेकेदार के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने एवँ यदि पेमेन्ट कर दिया गया है तो उक्त ठेकेदार से वसूली की मांग की थी। साथ ही यथाशीघ्र खराब हैण्डपम्पों को ठीक करने को कहा था। लेकिन अधिशासी अधिकारी द्वारा आज दिनांक तक उक्त पर कोई कार्यवाही नही की है। ऐसा लगता है नगर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त ठेकेदार को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकरण में पालिका प्रशासन की संलिप्तता से भी इन्कार नही किया जा सकता है।
सभासदों ने हैंडपम्प रीबोर करने वाली फार्म देव कंस्ट्रक्शन के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने एवँ खराब रिबोर हेंडपम्पो को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। शिकायती पत्र सौपने वालों में सभासद वीरेंद्र माहौर ,सभासद प्रमोद शर्मा ,सभासद नारायण लाल ,सभासद प्रदीप शर्मा ,सभासद श्री भगवान वर्मा ,सभासद निशान्त उपाध्याय ,सभासद अंजली शर्मा , सभासद रिनेश मिश्र ,सभासद पवन कुमार गुप्ता आदि थे।