राष्टीय हिंदू सेवा संघ का महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष चुना
हाथरस/ सासनी।सासनी न्यू बिजलीघर कालोनी निवासी गोस्वामी पीतांबरा पूजा जी को उनके सद्व्यवहार तथा कार्यकुशलता को देखते हुए राष्टीय हिंदू सेवा संघ का महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
यह जानकारी देते हुए स्वयं गोस्वामी पीतांबरा पूजा जी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास तिवारी, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष तिवारी, ,राष्ट्रीय महामंत्री के के श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित जौहरी तथा राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश शर्मा, व प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश के अनुसंशा पर अनुशासन समिति द्वारा ससम्मान महिला प्रकोष्ठ मथुरा का उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष पद से मनोनीत कर उन्हें पद और गोपनियता की गरिमा बनाए रखने की आशा प्रकट करते हुए बधाई दी। इस दौरान कृष्ण कुमार श्रीवास्तव महामंत्री अनुशासन समिति सहित संगठन के सैकडों कार्रकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।