महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा का पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारम्भ

मथुरा। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानन्द महाराज के कृपापात्र शिष्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा का श्री योगानन्द आश्रम, मोतीझील, वृन्दावन में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा लगाने के लिये श्रद्धालु प्रातः ही श्री योगानन्द आश्रम, मोतीझील, वृन्दावन पहुँचने लगे। कोलकाता , गुजरात सहित अन्य प्रांतों से भी श्रद्धालु परिक्रमा लगाने आये। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानन्द महाराज के कृपापात्र शिष्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री रुद्रदेवानन्द जी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहूतियाँ दी गई इसके उपरांत केसी घाट पहुँचकर यमुना मैया एवँ भगवान शिवशंकर का रूद्राभिषेक किया गया।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा प्रतिदिन प्रातः श्रीधाम वृन्दावन से प्रारम्भ होकर रात्रि में वापिस होकर वृन्दावन में विश्राम करेगी। परिकमा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थल, सरोवर, वन, मंदिर, कुण्ड आदि का भ्रमण किया जायेगा। परिक्रमार्थियों के लिये आवास एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। ब्रज चौरसी कोस दर्शन यात्रा (सुविधाजनक वाहनों द्वारा) 24 जुलाई, 2023 से 30 जुलाई, 2023 तक होगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक ठा. देवेन्द्र सिंह तौमर , सह व्यवस्थापक ठा. जोगेंद्र सिंह ,सह व्यवस्थापक ठा. हरीश सेंगर, मुकेश शर्मा आदि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!