अमृत महोत्सव में युवाओं से आजादी की रक्षा का संकल्प लेने का आव्हान

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,हाथरस द्वारा पूरे देश मे मनाए जा रहे स्वराज के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के अंतर्गत नगर के प्रेमरघु पैरा मेडिकल कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सह संघचालक डॉ पी पी सिंह, मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि कपिल अग्रवाल ,नितिन वार्ष्णेय व सौरभ गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन करके हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोज अग्रवाल ने आजादी के शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से आजादी की रक्षा का संकल्प लेने का आव्हान किया। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, चीन से चुनोती,आतंकवाद, और सामाजिक समरसता जेसे विषयो पर हमको राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। पर्यावरण और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान जेस विषयो पर जागरूक बनना होगा। लव जेहाद, टुकड़े टुकड़े गैंग को मंसूबो को नाकाम करना होगा। शहीदों के प्रति सच्ची निष्ठा समाज मे बनाये रखना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को समाजसेवी कपिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के नगर सेवा प्रमुख आन्नद गोयल ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी से 26 दिसम्बर को बागला इंटर कालेज में आयोजित विशाल अमृत महोत्सव में भाग लेने का आव्हान किया गया।

error: Content is protected !!