भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में इगलास रोड बस स्टैंड पर विशाल भाजपा सदस्यता अभियान चलाया

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा सभासद सुरेश चौधरी के वार्ड में इगलास रोड बस स्टैंड पर एक विशाल भाजपा सदस्यता कैंप का आयोजन किया जिसमें स्थानीय महिलाओं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया वहीं दूसरी ओर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाजपा का सदस्य बनाया, सभासद सुरेश चौधरी,एवम् शरद माहेश्वरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यों, योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को अवगत कराया,सदस्यता कैंप सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक लगा जिसमें अधिक भीड़ होने के कारण पंक्ति बद्ध तरीके से लोगों को मिस कॉल मार कर सदस्यता ग्रहण कराई गई, सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा भाजपा के नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं उनको बधाई दी कि आप भाजपा परिवार में शामिल हो चुके हैं, उक्त विशाल सदस्यता कैंप में उपस्थित रहने वालों में नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हैप्पी आत्रेय,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान,भोला सिंह रावत,जावेद राना,नगर मंत्री हरीश सैंगर,अर्जुन बाल्मीकि,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर,राजू राज एडवोकेट,सदस्यता संयोजक भूपेंद्र कौशिक,सचिन गौड़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!