नेहरू युवा केन्द्र द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस । नेहरू युवा केन्द्र,हाथरस द्वारा मनाया गया एकता दिवस/सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्तीः- जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा
नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस की जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती ऊषा सक्सैना के निर्देशानुसार एकता दिवस के उपलक्ष्य में विकास खण्ड-मुरसान के गांव चाचपुर में विचार गोष्ठी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखंड भारत के कुशल शिल्पी थे। आजादी के आंदोंलन में किसानों और युवाओं को जोड़ने के साथ ही उसे सुनियोजित गति देने का कार्य किया था। देश की छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में मिलकार अखंड भारत का विश्वभर में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा पर आधारित जिस सत्याग्रह का मार्ग प्रशस्त किया, उसके व्यवहार में लाने और उसके आधार पर देश भर की जनता को एकत्र करने का श्रेय किसी को है तो वह सरदार पटेल को है।
लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती ऊषा सक्सैना ने कहा कि आजाद भारतक के पहले ग्रहमंत्री थे। स्वत़त्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है।
नेहरू युवा केन्द्र,हाथरस के विकास खण्ड-मुरसान की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा ने कहा कि आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से ही देश में एकता की भावना हैं। हमे उनकी बताए मार्ग पर चलना होगा और एकता और भाईचारें का संदेश देना होगा।
नेहरू युवा केन्द्र,हाथरस के विकास खण्ड- मुरसान के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बताया कि जिन्हे भारत के आयरन मैन के रूप में याद किया जाता है,उन्होंने देश को ब्रिटिश सरकार के कब्जे से मुक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था क्योंकि उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व के गुणों केा चित्रित किया था।
नेहरू युवा केन्द्र,हाथरस के विकास खण्ड-मुरसान के गांव चाचपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में युवक एवं युवती की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका आरंभ रिटायर्ड चीफ इंजीनियर श्रीजगदीश नंदन द्वारा किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में युवको में से प्रथम स्थान दुर्गेश कुमार, द्वितीय स्थान आकाश रावत, तृतीय स्थान अनुज शर्मा ने प्राप्त किया है। दौड़ प्रतियोगिता में युवती में से प्रथम स्थान शिवानी शर्मा, द्वितीय स्थान गौरी शर्मा, तृतीय स्थान प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया है। प्रतियोगी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शील्ड़ एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक/सेविका मेघा शर्मा, अनुराग पचौरी, युवा मंडल के सदस्य श्री हरीश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, तरूण शर्मा, रोहित शर्मा, पूजा शर्मा, नीरू रावत, आंशिक रावत आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!