जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किया सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

हाथरस । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में धान खरीद में प्रगति लाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा नवीन मण्डी स्थल, हाथरस मण्डी स्थित सरकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मण्डी हाथरस में क्रय एजेन्सी खाद्य विभाग के 01 एवं भारतीय खाद्य निगम के 01 कुल 02 सरकारी धान क्रय केन्द्र संचालित है। मौके पर दोनों धान क्रय केन्द्रों के केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र पर कृषक श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री बनी सिंह निवासी ग्राम-गढ़ी बलना, हाथरस (पंजीयन आई-डी0 1440000053, मो0न0 9917576737) के 70 कुं0 धान की ऑनलाईन खरीद हुयी है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र पर खरीद शुरू नही हुयी है, इस पर असंतोष व्यक्त करते हुये केन्द्र प्रभारी को तत्काल खरीद प्रारम्भ करने के लिये निर्देशित किया। मण्डी में बासमती, सुगंधा, पी010 आदि प्रजाति के धान की ही आवक हो रही है जिसका मूल्य सामान्य धान क्रय हेतु निर्धारित समर्थन मूल्य 1940 रू0 प्रति कुं0 से अधिक होने के कारण धान क्रय केन्द्रों पर कृषक धान विक्रय हेतु नही आ रहे है। अब तक जनपद में 12 कृषकों से कुल 442 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है।
जनपद में जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय हेतु कुल 20 केन्द्र अनुमोदित हैं जिसके क्रम में क्रय संस्था खाद्य विभाग द्वारा 04, पी0सी0एफ0 द्वारा 14 तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 01 क्रय केन्द्र संचालित है। मण्डी परिषद को सिकन्द्राराऊ मण्डी में 01 क्रय केन्द्र संचालित करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि कृषक द्वारा धान विक्रय हेतु खाद्य विभाग की वेबसाइट बिेण्नचण्हवअण्पद पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु कृषक को अपना मो0न0 व बैंक खाता संख्या अपने आधार नम्बर से लिंक कराना होगा। कृषक को पंजीयन में धान के बोये गये रकबें का भी विवरण भरना होगा। सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी द्वारा पंजीयन का सत्यापन किया जायेगा। तत्पश्चात् कृषक द्वारा धान विक्रय करने हेतु क्रय केन्द्र एवं दिनांक का चयन करते हुये ऑनलाईन टोकन जारी करना होगा। साथ ही धान को साफ कर एवं सुखाकर धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय हेतु लाना होगा।
धान क्रय से सम्बन्धित शिकायत एवं निस्तारण हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर कन्ट्रोल रूम संचालित है जिसमें मो0न0 8868808133 एवं 9410043489 क्रियाशील है।

error: Content is protected !!