किसानों को गुमराह कर बरगलाने और बहकाने का काम कर रहा विपक्ष:आशीष शर्मा

हाथरस। हाथरस विधान सभा भाजपा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन जलेसर रोड आँधीवाल बगीची पर डॉ. राजकुमार गुप्ता किसान मोर्चा के संयोजन में किया गया जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री गोपाल चौहान जी ने की और मंच का सफल संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह गहलौत ने किया जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा जी और विशिष्ट अतिथि हाथरस विधान सभा विस्तारक श्री जितेन्द्र सिंह सोनकर जी थे मुख्य वक्ता श्री आशीष शर्मा जी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश व केन्द्र की सरकार द्वारा जनहित व किसान हित मे चलाई जा रही बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा आज प्रदेश से माननीय योगी जी ने गुंडा राज और भूमाफियाओं का सफाया कर दिया गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है आज किसानों को किसान सम्मान निधि सीधे उनके खाते पहुचाने का काम किया जा रहा है आज देश की जनता खुश है लेकिन विपक्षियों की छाती पर साँप लोट रहा है इसलिए विपक्ष द्वारा आज किसानों को गुमराह कर बरगलाने और बहकाने का काम किया जा रहा है आज जनता और किसान भाई सभी समझ चुके हैं ये लोग कितना भी बहकायें किसान इनके झांसे में नहीं आने वाला इसलिए मैं अपने सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व देवतुल्य कार्यकर्तों से निवेदन करता हूँ वो जनहित में चल रही कल्याण कारी योजनाओं के बारे में घर घर जाकर बताएं चौपाल में मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिलीप चौधरी, मनोज शर्मा राजकुमार गुप्ता वेद प्रकाश शर्मा सुंदर सिंह नेताजी मोहित उपाध्याय विष्णु शर्मा सतीश चंद्र गोला देवेस गौतम दिनेश गुप्ता और तमाम किसान मौजूद थे।

error: Content is protected !!