हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नगर कैंप कार्यालय सरकूलर रोड पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर,भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को हाथरस भाजपा शहर कमेटी के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें स्वर्गीय कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए महान कार्य के बारे में वक्ताओं ने सभी को विस्तार से बताया, वही वक्ताओं में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार महेश्वरी ने यह बताया के कल्याण सिंह बाबूजी ने राम मंदिर की खातिर मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की कुर्सी को लात मार दी, इससे बड़ा त्याग राजनीति में कोई नहीं कर सकता, वहीं उपाध्यक्ष हो कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने अपने वक्तव्य में बताया कि कल्याण सिंह जैसी महान शख्सियत उनका हाथरस की राजनीति में बहुत बड़ा योगदान था छोटे से छोटे कार्यकर्ता से परिचित थे और उनका समय समय पर हाल-चाल जानते रहते थे,उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलकर भाजपा को और ऊंचाइयों पर ले जाना है, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के छवि चित्र को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की, और भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोर मुकुट गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, रमेश राजपूत, हुमायूं खान अर्जुन बाल्मिक, नगर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक,धीरज जैन,यतेंद्र वार्ष्णेय,मधुकर दुबे,युवा मोर्चा नगर मंत्री करन वार्ष्णेय,ऋषभ वाल्मीकि उपस्थित थे।