हाथरस। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका विनीता दुबे ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में अपना घर आश्रम में भारत विकास परिषद के बैनर तले आज भोजन की व्यवस्था की ।आज सुबह से ही सह सयोजिका शालिनी अग्रवाल, वंदना वार्ष्णेय ,अनिल वार्ष्णेय,मनोज अग्रवाल,नरेश अग्रवाल, राकेश गौड़,मुकेश अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,उत्तम गुप्ता,राकेश वार्ष्णेय आदि ने विनीता दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ रघुकुल तिलक दुबे व विनीता दुबे ने आज अपना घर आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। आज कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव , महिला संयोजिका और मनोज अग्रवाल किराने वाले रहे।