कांग्रेस ने विशेष अभियान चलाकर बांटे मास्क

हाथरस। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मास्क वितरण का विशेष अभियान चलाया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जनपद के सभी कांग्रेसियों को निर्देशित किया की जीवन के बचाव के लिए मास्क बहुत जरूरी है इसलिए सभी साथी स्वयं तो मास्क लगाएं साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का वितरण ब्लॉक ब्लॉक स्तर पर करें लोगों को जागरूक करें कि वह वैक्सीन अवश्य लगवाएं मास्क लगाएं बार-बार हाथ धोते रहें क्योंकि आज हमें स्वयं अपना बचाव करना है जा साबुन ना हो वहां सैनिटाइजर लगाते रहे अधिक भीड़ वाले स्थल पर जाने से बचें यदि किसी भी साथी को कोई भी दिक्कत होती है तो आज उसे इलाज के लिए बहुत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इसलिए सतर्क रहें सावधान रहें खुद भी सुरक्षित रहें और सभी को प्रेरित करें जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के साथ शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम डॉक्टर विष्णु गुप्ता विनोद कुमार रंगीला मूवीन खान विष्णु कुमार नवल नरूला आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!