मधुकर शाखा ने प्रभात फेरी तो महावीर शाखा ने निकाली सायं फेरी पदयात्रा , नगरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र हुये राममय!

हाथरस। बृज की द्वार देहरी पर चहुओर रामनाम की गूंज रही । हर तरफ भगवा रंग में रंगे राम भक्त निधि समर्पण अभियान के जनजागरण हेतु पूरे मनोयोग से जुटे रहे। नगरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी एवँ सायं फेरी पदयात्राये निकाली गई वहीँ अनेकों जगह जनसंपर्क अभियान एवँ श्री राम रथ यात्राएँ निकली गई।
हाथरस नगर में प्रातः मधुकर शाखा से प्रभात फेरी को जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री राम भक्त राम लला हम आ गए ,मंदिर भव्य बनायेगे, जय श्री राम के जयघोषों के साथ जोश में चल रहे थे। गलियों से निकल रहे श्री रामभक्तों पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई। श्री राम भक्तों ने नवल नगर ,रामनपुर, जोगिया रोड ,कैलाश नगर ,सियाराम कॉलोनी में भृमण किया। वहीँ महावीर शाखा क्षेत्र के रामभक्तों मंडी से निकली सायं फेरी पदयात्रा को जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। विनोद विहार , चमन विहार आनन्दपुरी ,इंद्रा नगर कॉलोनी ,तमनागड़ी में सायं फेरी पदयात्रा निकली।
बता दें कि कल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि हेतु निधि समर्पण अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है। अभियान में लगे कार्यकर्ता समस्त हिंदू परिवारों के घरों पर पहुँचेगे एवँ श्री राम मन्दिर हेतु परिवारों से समर्पण करने का आग्रह करेगें। निधि समर्पण अभियान सम्बन्धी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। टोलियों एवँ प्रमुखों को निधि समर्पण अभियान से सम्बन्धित समस्त सामिग्री देदी गई है। अभियान में लगने वाले समस्त श्री राम भक्तों को अभियान को लेकर पहले ही प्रशिक्षरण दिया गया था। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य एवँ अलौकिक मन्दिर बने इसी संकल्प के साथ प्रभु श्री राम के कार्य मे लगे सभी राम दूत कल निधि संकलन कार्य मे जुट जायेंगे।
पदयात्रा में नगर प्रचारक चंद्रशेखर , सह जिला कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय , जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , जिला बौद्धिक प्रमुख महेश दुबे , नगर कार्यवाह मुकेश बंसल , रवि वार्ष्णेय , योगेश बागड़ी ,मोहित गौतम , अनूप वार्ष्णेय , आशीष सिंह , शिवांशु कुलश्रेष्ठ , विष्णु वार्ष्णेय ,अनमोल अग्निहोत्री , दीपक अग्रवाल , विशाल सैनी ,आर्यन वार्ष्णेय ,पुरूषोत्तम, भव्य सेंगर ,आदि रहे।

error: Content is protected !!