निधि समर्पण अभियान को लेकर 12 जनवरी को नगर में निकलेगी विशाल जनजागरण पद यात्रा,श्री राम भक्त होंगे शामिल

अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर समस्त हिन्दू समाज की भावनाओं एवँ राष्ट के स्वभिमान का प्रतीत :चंद्रशेखर

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर हेतु 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान को लेकर नगर में श्री राम भक्तों के साथ निकलने वाली विशाल जनजागरण पद यात्रा को लेकर व्यवस्था बैठक निधि समर्पण अभियान के कमला बाजार स्थित कार्यालय पर हुई। पदयात्रा 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। बैठक में पदयात्रा से सम्बंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर जिम्मेदारियां सौप दी गई।
नगर प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर समस्त हिन्दू समाज की भावनाओं एवँ राष्ट के स्वभिमान का प्रतीत है। भगवान श्री राम के मंदिर को भव्य एवँ दिव्य बनाना है। वर्षो तक हमारे आराध्य भगवान श्री राम टाट पर विराजमान रहे। लेकिन आज वह समय आ गया है जब प्रभु श्री राम का अपने जन्मस्थल पर ही भव्य एवँ अलौकिक मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। निधि संग्रह टोलियां सभी हिन्दू परिवारों के घर पर पहुँचेगी। मंदिर निर्माण में सभी हिन्दू परिवारों को समर्पण करना है। उन्होंने कहा कि नगर की बस्तियों में भी प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जनजागरण पद यात्रा के माध्यम से निधि समर्पण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने नगर क्षेत्र एवँ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सभी श्री राम भक्तों से रैली में सम्लित होने का आह्वान किया है।
नगर अभियान प्रमुख सुनीत आर्य ने बताया पूरे शहर को भगवा झंडों एवँ तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। सभी राम भक्तों को मातृशक्ति द्वारा चंदन तिलक लगाकर पदयात्रा के लिये रवाना किया जायेगा। जनजागरण पद यात्रा नगर के खातीखाना ,मेंडू रोड ,अटलविहारी वाजपेयी मार्ग ,गुड़हाई बाजार , पासरट्टा बाजार ,मोती बाजार ,लोहट बाजार , रूई की मंडी ,नजिहाई बाजार ,घण्टाघर ,बेनीगंज , रामलीला मैदान ,कोमल कॉम्प्लेक्स,सासनी गेट मेफेयर होटल पर समापन होगा।
बैठक में जिला के अभियान पालक अजय कुलश्रेष्ठ , नगर अभियान प्रमुख सुनीत आर्य ,जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय ,जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर , हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य , हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ,धर्मजागरण समन्वय के जिला संयोजक अनिल ,बजरंग दल के जिला संयोजक हर्षित गौड , विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद महेष्वरी, हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा, राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी , कैलाश कूलवाल, हिमान्शु मिश्र, राजबर्धन , सभासद अशोक शर्मा , सभासद अशोक कुमार ,अनुराग अग्निहोत्री ,सौरभ शर्मा ,नवनीत गौतम ,प्रवीण खंडेलवाल , दिनेश शर्मा ,हरिपाल सिंह ,अर्जुन वल्मीक ,आदि दायित्ववान कार्यकर्ता एवँ अभियान में जुटने वाले बंधु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!