भेदभाव रहित शसक्त समाज एवँ विकसित राष्ट की परिकल्पना के साथ कार्य करता है संघ:धर्मेंद्र

संघ परिचय वर्ग में युवाओं ने लिया बढ़चढ़ भाग, संघ के प्रति अपनी जिज्ञासाओं को किया दूर

हाथरस। भारत मे बढ़ते भेदभाव ,ऊंच नीच एवँ राष्ट विघटनकारी शक्तियों से समाज एवँ देश को बचाने एवँ अपनी संस्कृति की रक्षा करने हेतु सन 1925 में डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि संघ समाजहित एवँ राष्ट्रहित में कार्य करता है। संघ के स्वयसेवक जति वाद एवँ भेदभाव से दूर एक शसक्त समाज एवँ विकसित राष्ट की परिकल्पना के साथ कार्य करते है। संघ सेवा कार्यो के माध्यम से समाज की सेवा करता है। संघ के स्वयसेवकों के लिये राष्ट्रधर्म ही सर्वोपरि है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कही । वह बीएलएस इंटनेशनल स्कूल में आयोजित संघ परिचय वर्ग में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर सह संघचालक डॉ यूएस गौड एवँ जिला प्रचारक धर्मेंद्र द्वारा भारतमाता के चित्र पर फूलमाला पहनाकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया था।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुये जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने संघ की स्थापना एवँ उद्देश्य से उपस्थित युवाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की शक्ति वहां का युवा है। युवा सोच एवँ युवा शक्ति किसी भी प्रकार का परिवर्तन ला सकती है। देश की आज़ादी में युवाओं द्वारा बढ़ी क्रान्ति लाई गयी। अपनी शक्ति का हमे सही जगह प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित युवाओं से संघ के राष्ट्रवादी विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में सह क्षेत्र प्रचारक प्रमुख महेंद्र ने संघ के प्रति युवाओं की जिज्ञासाओं को सुना एवँ उन्हें दूर किया। सह क्षेत्र प्रचारक से युवाओं ने सीधे प्रश्न किये और अपनी जिज्ञासाओं को बताया। सह क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि हमें अच्छी शिक्षा लेनी चाहिये ,परन्तु अच्छी शिक्षा के साथ ही हमारा उद्देश्य राष्ट्रहित भी हो। उन्होंने कहा कि देश हमे देता है सब् कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे। युवाओ की सोच एवं उनकी ऊर्जा में वह शक्ति होती है जो असमर्थ को भी समर्थ कर दे। हमे राष्ट्रहित के लिये छोटे छोटे पहलुओं पर ध्यान देना होगा और अपने युवा साथियों को जागरूक करना होगा। देश के अंदर पर्यावरण एवं जल जैसे महत्पूर्ण सामाजिक मुद्दे है। राष्ट्र विरोधीतत्व एवं विदेशी शक्तियां देश को आतंकवाद , जातिवाद एवं क्षेत्रवाद से तोड़ना चाहती है लेकिन वह हर बार विफल हो जाती है। आतंकवाद , जातिवाद एवं क्षेत्रवाद जैसे गम्भीर मुददे आप युवाओं के लिये सबसे बडी चुनौती है आप जैसे युवा इन चुनौतियों को स्वीकार कर इन्हे समाजवाद से जोड कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करे।
भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम की व्यवस्था में नगर प्रचारक ई.लाखन ,भरतलाल , नगर कार्यवाह मुकेश बंसल ,सह नगर कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय , देवधन , प्रबल प्रताप, आशीष सेंगर , चिरंजीलाल , विशाल भारत , कृष्णा चौधरी , हरपाल सिंह , बनवारी लाल शर्मा ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!