विधिवत पूजा अर्चना एवँ यज्ञ के साथ शाखा स्थल पर लगी संघ की शाखाएँ

150 से अधिक स्थानों पर हवन यज्ञ एवं हनुमान चालीसा के पाठ जाप कर स्वयंसेवकों ने की विश्व कल्याण की कामना

हाथरस। कोरोना काल मे लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएँ समाज के लोगों के संग कोविड 19 के सुरक्षा उपायों के साथ शाखा स्थल पर लगेगी जनपद में आज सभी शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने समाज के लोगों के साथ शाखा स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ किया एवँ विश्व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की। बस्तियों में स्वयंसेवकों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इसके बाद शाखा लगाई गई।
जिले में 150 से अधिक स्थानों पर हवन यज्ञ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला प्रचारक धर्मेंद्र एवँ नगर प्रचारक लाखन सिंह सहित जिले के दायित्वान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शाखाओं पर उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
वहीँ नगर की विश्वकर्मा शाखा पर क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री सुशील ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि कोरोना आपदा से अब हमारा देश धीरे धीरे उभर रहा है। इस समय लोगों को स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है इसमें शाखा महत्पूर्ण हो जाती है। शाखा पर व्यक्ति का शरीरिक एवँ मानसिक विकास होता है। देश प्रेम की भावना के साथ शाखा पर स्वयंसेवक समर्पण की भावना सीखता है और समाज की सेवा करता है। शाखा पर होने वाले खेल व्यायाम से शरीरिक रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा में सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने शाखा स्थल पर शाखा नही लगाई गई लेकिन निरन्तर परिवार शाखा लगाई गई। आपदा काल मे संघ ने अपना सेवा कार्य जारी रखा । जरूरतमंदों को खाना एवँ खाद्यान्न बांटा वहीँ अस्वस्थ लोगों को दवाइयां उनके घर तक पहुचाई। स्वयंसेवकों का शाखा के साथ समाज निर्माण एवँ देश सेवा का यह कार्य निरन्तर बिना रुके बिना थके जारी है। इस अवसर पर विद्वान पंडित हिमांशु मिश्र ने मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ किया।

error: Content is protected !!