23 अगस्त के दिन ही चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बना था भारत -डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह
सासनी। नेशनल स्पेस डे पर संविलियन विद्यालय समामई में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सासनी शशिबाला रहीं।
डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बच्चों को वायुमंडल के प्रकार, अंतरिक्ष के विस्तार, दिन रात होना, सैटेलाइट का महत्व आदि विषयों पर जानकारी दी। बीईओ सासनी ने बच्चों को भारत ऑन द मून पोर्टल की जानकारी दी और बताया कि इस पोर्टल से बच्चे समय-समय पर अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अंत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजयी प्रतिभागियों आरती, सुमन, संध्या, हर्ष, सद्दाम, तनू, सलमान, मायरा, किशन, कृपन, अनुज प्रताप सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक आदर्श दीक्षित ने की। कार्रक्रम का संचालन सासनी विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया।