अटल के विचारों के साथ आगे बढ़ने का लें संकल्प : वासुदेव माहौर , पूर्व चेयरमैन के आवास पर मनाई द्वितीय पुण्यतिथि

हाथरस। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित स्व श्रीअटल बिहारी वाजपेई जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश परिषद की सदस्य पूर्व चेयरमैन श्रीमती डौली माहौर एवं अनु मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष वासुदेव माहौर के आवास पर मनाई गई। जिसमें स्व अटल विहारी वाजपेयी की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। अनु मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष वासुदेव माहौर ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पौधे के रूप में लगाकर आज वट वृक्ष के रूप में खड़े करना का श्रेय श्रद्देय अटल जी को जाता है। देश के चारों दिशाओं को भाजपा मय करने का सपना जो अटल जी ने देखा था उस सपने को माननीय प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे। अंत मे उन्होंने सभी से अटल के विचारों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के पूर्व ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष अमित भौतिका , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुबीन खान , कन्हैयालाल वार्ष्णेय ,रोहित माहौर आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!