साहित्यिक संस्थाओं ने किया प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के पदाधिकारियों का स्वागत एवँ सम्मान

हाथरस। साहित्यिक संस्थाओं ने नवगठित प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के पदाधिकारियों का स्वागत एवँ सम्मान किया। साहित्यकारों ने पत्रकारों को खबरों के माध्यम से राष्ट्र एवँ समाज के हित मे आगे बढ़कर योगदान करने की बात कही। वहीँ प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष ने भी साहित्यकारों की पत्रकारिता क्षेत्र में सकारात्मक बदलाब के लिये कार्य करने का भरोसा दिलाया।
साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र एवँ राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा स्थानीय स्पाई सी होटल एव रेस्टोरेंट में नव गठित प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के पदाधिकारियों का स्वागत एवँ सम्मान कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कवियत्री मीरा दीक्षित ने माँ सरस्वती वंदना से किया। इसके उपरांत आशुकवि अनिल बौहरे ने प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के गठन की बधाई देते हुये कविता के माध्यम से पत्रकार और साहित्यकार के सम्बन्ध को बताया। उन्होंने कहा कि समाज और देश को दिशा देने का कार्य पत्रकार करते है। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा पत्रकारिता समाज और देश की अच्छाई के लिये हो इसके लिये हम सभी को नकारात्मक समाचारों से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने साहित्यिक संस्थाओ के इतिहास और भी प्रकाश डाला। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि साहित्यिकार जहां साहित्य के द्वारा समाज मे जागरण का कार्य करता है वहीं पत्रकार अपनी लेखनी से समाज के लोगों पे अमिट छाप छोड़ता है। पत्रकार किसी भी बुराई के खिलाफ बदलाब की शुरूआत कर सकता है।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पत्रकारों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के सभी पदाधिकारी उनकी ताकत है। वह इस ताकत के साथ अन्य पत्रकारों को संगठन से जोड़कर पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का कार्य करेँगे। स्वागत समारोह को प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार एवँ महामंत्री राजदीप तोमर ने भी संबोधित किया।
साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवँ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत मे साहित्यकारों के साथ क्लब से सभी पदाधिकारियों ने सहभोज किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन महामंत्री राजदीप तोमर , कोषाध्यक्ष ब्रजेश चंद्र मिश्र , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार , उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता , मंत्री राहुल शर्मा ,ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,सदस्य उमाकांत पुंढीर सदस्य शैलेन्द्र कुमार ,सदस्य उमाकांत बौबी आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!