सादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को नगर के वासुदेव विद्या मंदिर पर हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज जी के छवि चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य वक्ता नगर संघ चालक सोमप्रकाश जी ने बताया कि यह दिवस सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ला की त्रयोदशी को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की याद मनाया जाता है। शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में हिंदू पदशाही की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में 6 प्रमुख उत्सवों का आयोजन करता है, जिसमें हिंदू साम्राज्य दिवस भी शामिल है। शिवाजी की माता जी जीजाबाई और गुरु समर्थ रामदास ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौके पर राजकुमार शर्मा सह नगर संघ चालक, डॉ. देवेश चौधरी नगर कार्यावाह,अर्जुन सिंह जिला सह सेवा प्रमुख, अवधेश राजपूत,राकेश, अर्जुन, अरविन्द, अशोक,रिंकू, रवेंद्र, दिलीप गौतम, राजकुमार, राम किशन, टीकम आदि लोग मौजूद रहे।