मा० मुख्यमंत्री जी का जीवन राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक : श्वेता चौधरी

नगर पालिका केम्प कार्यालय पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

हाथरस। वसुन्धरा स्थित नगर पालिका केम्प कार्यालय पर मा० मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ जी का 53वाँ जन्मदिवस पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मिष्ठान वितरण किया एवं विश्व पर्यावरण के उपलक्ष में पोधे वितरण किये साथ ही गंगा दसहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आपका जीवन राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में आपका योगदान अतुलनीय है। आपकी दूरदर्शिता, निर्णायक नेतृत्व और निस्वार्थ कार्यशैली ने प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सदैव स्वस्थ रखें और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार समाज व राष्ट्र की सेवा करते रहें।
इस मोके पर सभासद दल के नेता अतुल चौधरी, सभासद अशोक गोला, सभासद सुन्दरम शर्मा, सभासद दिनेश कुमार (नन्ने भाई), सभासद काव्य वार्ष्णेय, सभासद सूरज माहोर, सभासद प्रितिनिधि धीरज जैन, मिलन अग्निहोत्री, ब्रजेश गौतम, दिनेश गुप्ता, शशिकान्त, सोनू भारती सहित समस्त कर्मचारीयों की उपस्थिति रही

error: Content is protected !!