21 किलो का केक काटकर अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की गई कामना
हाथरस।भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड हाथरस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में 21 किलो का केक काटकर बहुत धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद ,जय श्री राम की जय घोषों के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी , कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू हृदय सम्राट हैं, एक कुशल प्रशासक हैं , भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने लोकसभा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, एवं सभी कार्यकर्ताओं को केक खिलाया खिलाया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा की योगी आदित्यनाथ जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आर्थिक सुधार तक को एक महत्वपूर्ण बदलाव दिया है इस समय प्रदेश में गुंडा माफिया राज लगभग समाप्ति की ओर है और प्रदेश एक विकसित प्रदेश की तरफ अग्रसर है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था वह एक मजबूत नेता हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं,योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है, जैसे कि कानून व्यवस्था, आर्थिक विकास, और सामाजिक कल्याण। वह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं जिन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है,आइए हम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करें और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए काम करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, रूपेश उपाध्याय हरिशंकर राणा, हरीश सेंगर, नीरज प्रताप सिंह, रामकुमार महेश्वरी,भूपेंद्र कौशिक, भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, मुकेश चौहान, विष्णु बघेलअरुण चौधरी, स्मृति पाठक, नीरजसिंह, तपन जोहार, चरण सिंह सागर, रजत चौधरी, गजेंद्र राणा, दमेश कुमार चक, रजत अग्रवाल,नरेश ठाकुर, जितेंद्र प्रधान, प्रवीण कुमार, हाफिज शब्बीर अहमद, राजकुमार जैन, गौरव ठाकुर, दिलीपमित्तल, रितु गौतम सोनिया नारंग, बाला शर्मा, पंकज पालावत, रजत अग्रवाल, संदीप जादौन , गुरदीप राज निरंकारी, देवेंद्र चौहान, सुरेश चौधरी, राजकुमार गुप्ता, पवन सिकरवार, राजेश कुशवाहा,आकाश सिंह, प्रदीप शर्मा, योगेश सैंगर उपस्थित थे