अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन रजि. की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हाथरस से राष्ट्रीय महामंत्री ललतेश गुप्ता , राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगेश वार्ष्णेय शानू एवं राष्ट्रीय सचिव के पद पर श्री तरुण पंकज का हुआ मनोनय

हाथरस/हरिगढ़। रविवार को अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (रजि.) की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन अलीगढ़ में संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें लगातार चौथी बार श्री अंकुर मित्तल जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए निर्वाचित किया गया इसके अतिरिक्त 14 विभिन्न राष्ट्रीय पदों के लिए भी मनोनयन किया गया जिसके अंतर्गत जनपद हाथरस का यह सौभाग्य रहा की राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर श्री ललतेश गुप्ता जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर श्री योगेश वार्ष्णेय शानू जी एवं राष्ट्रीय सचिव के पद पर श्री तरुण पंकज जी को मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के महापौर
श्री प्रशांत सिंघल जी एवं पूर्व विधायक
श्री विवेक बंसल जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद हाथरस से पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री ताराचंद माहेश्वरी प्रदेश मंत्री श्याम अग्रवाल जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल दाल वाले, युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने पर कृष्ण गुप्ता, राहुल गुप्ता ट्रांसपोर्ट वाले, मयंक वार्ष्णेय (गुप्ता मेंशन), रवि वार्ष्णेय, विष्णु गुप्ता, अतुल गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय ‘बब्बू’, सिथुल गोयल, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित जनपद हाथरस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तायों द्वारा हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया गया।

error: Content is protected !!