हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह प्रधान द्वारा शहर के युवा समाजसेवी पं. अतुल शर्मा को राष्ट्रीय लोकदल का शहर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।। राष्ट्रीय लोकदल के नवमनोनीत शहर अध्यक्ष पं. अतुल शर्मा का चावड़ गेट पर ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया के कार्यालय पर विप्र बन्धुओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत साफ़ा और पटका पहनाकर किया गया। स्वागत सम्मान में बंटी भैया के साथ साथ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष संदीप शर्मा , सुधीर शर्मा, यवन चौहान व अन्य तमाम जन उपस्थित थे।। रालोद शहर अध्यक्ष पं. अतुल शर्मा ने सभी का आभार जताया और आश्वासन दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा एवं कमेटी का जल्द निर्माण किया जाएगा और इसकी घोषणा की जाएगी।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के अतुल शर्मा के शहर अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देने वालों का तातां लगा हुआ है।