श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर नेहरू युवा मंडल एहन व आईटी विभाग भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ

हाथरस। भगवान श्री रामजन्म भूमि के भूमि पूजन पर गांव एहन में नेहरू युवा मंडल एहन व आईटी विभाग भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ करके खुशियां मनाई। युवा मंडल के सचिव आशुतोष चौहान के नेतृत्व में मिठाई वितरण की गई। आशुतोष चौहान ने बताया कि आज इस दिन के लिए हिन्दू समाज ने 500 वर्षों का इंतजार किया। तब जाकर ये शुभ घड़ी अाई है। आज का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा। विवादित स्थल को गिराने में अनेकों कारसेवकों ने अपना बलिदान श्री राम के लिए दे दिया था आज उन्हें असली श्रद्धांजली अर्पित हुई है। इस अवसर पर रॉकी चौहान, विशाल भारद्वाज, रवि पंडित, सनी पण्डित,कुलदीप, प्रभात चौहान, संदीप सिसौदिया, नीतेश, रॉबी,अमन,आकाश आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!