वंदेमातरम ,भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

हाथरस। देश के सैनिकों के पराक्रम व शौर्य से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वंदेमातरम ,भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा शहर के चामड गेट से शुरू हुई । भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान ,सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ,भाजपा जिलाध्यक्ष शारद महेश्वरी ने किया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में जोश के साथ चल लोगों के हाथ में तिरंगा झंडा था । वंदेमातरम और भारत माता के जयघोषों के साथ पूरे क्षेत्र का वातावरण देशमय हो गया।
यात्रा में महेंद्र आचार्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, गौरव आर्य ,स्मृति पाठक, हरीश सेंगर, प्रदीप शर्मा, योगेश सेंगर, मानवत, संजय सक्सेना, मोहन पंडित, कृष्ण मुरारी वाष्र्णीय, डॉली माहौर, कृष्ण पहलवान, रजत चौधरी, गौरव गगचोली, सिंह, राजेश गुड्डू, वासुदेव माहौर नरेश ठाकुर, भोला चौधरी, राजकुमार गुप्ता, संजीव अग्रवाल, महेश वर्मा, अंकित और गॉड, जोगिंदर सिंह बाबा ट्रांसपोर्ट, पवन सिकरवार, गोपाल सिंह चौहान, हरीश सेंगर, इस रमेश राजपूत, दिनेश शर्मा, सिंह जितेंद्र प्रधान, विशाल गुप्ता, विष्णु बघेल, मुकेश कौशिक, शिव देव दीक्षित, विवेक रावत, मोहित प्रमोद उपाध्याय, अतुल चौधरी समातय, सुरेश चौधरी सभासद, शुभम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, राकेश अनाड़ी, अमित भौतिक, दिनेश नीरेश सिंह, रामहरी चाहार, मयुरा , प्रसाद गौतम, प्रदीप सिंह, संत डॉ राज, सुनीता वर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!